Site icon Yashbharat.com

MP की यह जेल अधीक्षक गिरफ्तार होकर पहुंची जेल, कर्मचारियों ने फोड़े फटाखे, जानिए क्या है पूरा मामला

18 03 2023 usha raj arrested

Ujjain News केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से 15 करोड़ रुपये की राशि गबन के मामले में शनिवार को पुलिस ने जेल अधीक्षक उषा राज को हिरासत में ले लिया। जेल कर्मचारियों ने जेल परिसर में ढोल बजाए और पटाखे फोड़े। शुक्रवार को जेल अधीक्षक को हटाकर भोपाल मुख्यालय अटैच किया गया था, वहीं देवास जेल अधीक्षक हिमानी को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। डीआइजी मंशाराम पटेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से जेल के सहायक लेखा अधिकारी रिपुदमनसिंह व शैलेंद्रसिंह सिकरवार ने 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाल ली।

आरोपितों ने जेल के लैंडलाइन नंबर खातों में जोड़ दिए थे। इससे गड़बड़ी का पता नहीं चले। करीब तीन साल से गबन किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद कोषालय के अधिकारियों ने रिपुदमनसिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जेल डीजी अरविंद कुमार के निर्देश पर हुई जांच के बाद शुक्रवार को जेल अधीक्षक उषा राज को हटाकर भोपाल मुख्यालय अटैच कर दिया गया है वहीं देवास जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे को उज्जैन जेल का प्रभार सौंपा गया है।

जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई है। कार्यालय पहुंचकर किया हंगामाजेल अधीक्षक उषा राज शनिवार सुबह जेल परिसर में बने कार्यालय पहुंच गई थी। जहां उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि उनके कारण ही ट्रांसफर हुआ है। इससे वे काफी नाराज हैं।

जेल अधीक्षक बोली मैं कोई अपराधी नहीं

जेल अधीक्षक उषा राज को जब पुलिस गिरफ्तार कर लेकर जा रही थी उस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे कोई अपराधी नहीं हैं और न ही फरार हो रही हैं। वे खुद लड़ रही हैं। कानून सबके लिए है। महिला पुलिसकर्मियों ने जब उनका हाथ पकड़ा तो उन्होंने उसे झटकते हुए कहा कि हाथ मत पकड़ो। नई अधीक्षक ने संभाला प्रभारजेल अधीक्षक उषा राज को हटाने के साथ ही देवास की जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे को उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। शनिवार को हिमानी उज्जैन पहुंची और उन्होंने जेल का प्रभार ग्रहण कर लिया।

Exit mobile version