FEATURED

MP-कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा हमला, कहा-खुद संसद में हंगामा करवाते है मोदी

भोपाल।  कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा की सत्र के दौरान मोदी खुद संसद में हंगामा करवाते हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद संसदीय मंत्री रहे है। उन्हें पता है, ये सब कैसे होता है।

कमल नाथ ने कहा कि हम अपने कामों पर विश्वास करते है। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर कमलनाथ ने कहा की पहले देखे राहुल गांधी के भाषण इसी राजनीति से ही देश अंधेरे की तरफ धकेला गया। समस्या कुछ और बात किसी और की जाती है। मध्य प्रदेश में हर वर्ग सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरा पार्टी के सभी नेताओं के साथ तालमेल बेहतर है और उन्हें प्रदेश में टीम बनाने में कोई दिक्कत नही आएगी।

Leave a Reply

Back to top button