फेडरेशन ऑफ एमपी टैंट एसोसिएशन का 8वां प्रांतीय अधिवेशन 1 सितंबर को भोपाल में,भूमि पूजन में शामिल हुए विधायक संदीप जायसवाल, ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्र
कटनी। फेडरेशन ऑफ एमपी टैंट एसोसिएशन का 8वां प्रांतीय अधिवेशन ‘भोजपाल शामियाना महोत्सव’ आगामी 1 सितंबर को प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित फोर लेक गार्डन में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में आयोजन स्थल का भूमि पूजन विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कटनी मुड़वारा विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में फेडरेशन के चेयरमैन अजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा, संयोजक राम बाबू शर्मा, महासचिव प्रदीप अग्रवाल ‘गुड्डा भैया’, राजेश हार्डिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा, प्रवक्ता रिंकू भटेजा सहित प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के पश्चात विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल एवं कटनी के वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी गौतम के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए 1 सितंबर को भोपाल के फोर लेक गार्डन में आयोजित अधिवेशन में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से प्रदेशभर के टेंट व्यवसायियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
फेडरेशन के चेयरमैन अजय सरावगी ने बताया कि इस विशाल प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग तीन हजार टेंट व्यवसायियों के शामिल होने की संभावना है। अधिवेशन में देशभर से टेंट, लाइट, कैटरिंग एवं साउंड से संबंधित निर्माता और सप्लायर भी बड़ी संख्या में अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से टेंट व्यवसायियों को आधुनिक टेंट सामग्री, उपकरणों एवं संबंधित सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रदेश के टेंट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के लिए आपसी संवाद, नवीन तकनीक एवं सामग्री की जानकारी तथा व्यवसायिक संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संजय जैन, राजेश हार्डिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा, प्रवक्ता रिंकू भटेजा, योगेश श्रीवास्तव, स्वदेश सोनी, सचिन गुप्ता, राजकुमार माहेश्वरी, अनिल प्रसाद, सुदेश पांडे, पप्पू यादव, कैलाश राठौर, डी.के. सिंह, सुरेश कश्यप, हरिशंकर यादव, सुनील शाह, अखिलेश जायसवाल, अविनाश वर्मा, प्रभात सोनी, नंदा जी सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी फेडरेशन ऑफ एमपी टैंट एसोसिएशन के चेयरमैन अजय सरावगी द्वारा दी गई।
