माओवादी चार्टर: सरेंडर की पेशकश साथ में शर्त-पुलिस को भी रोकना होगा ऑपरेशन

माओवादी चार्टर: सरेंडर की पेशकश साथ में शर्त-पुलिस को भी रोकना होगा ऑपरेशन

माओवादी चार्टर: सरेंडर की पेशकश साथ में शर्त-पुलिस को भी रोकना होगा ऑपरेशन। बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पुलिस ने हथियार डालने और शांति वार्ता की संभावना के बारे में भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का संज्ञान लिया है।

उन्होंने कहा कि विज्ञप्ति की प्रमाणिकता की पुष्टि की जा रही है और इसकी विषयवस्तु की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है।

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने शांति वार्ता को सुगम बनाने के लिए अपने सशस्त्र संघर्ष को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की है, लेकिन साथ ही सरकार से औपचारिक तौर पर एक महीने तक सुरक्षा अभियानों को रोकने का अनुरोध भी किया है।

माओवादियों ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित एक कथित बयान में सरकार से इस मुद्दे पर अपने फैसले को इंटरनेट और रेडियो सहित सरकारी समाचार माध्यमों के जरिये साझा करने की भी अपील की है।

माओवादी संगठन ने सरकार के साथ शांति वार्ता की पेशकश की. वार्ता की पहल के बाद भी सरकार ने गिरफ्तारी और कार्रवाई तेज की. वहीं हजारों कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं. साथ ही आंदोलनकारी नेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। माओवादी चार्टर: सरेंडर की पेशकश साथ में शर्त-पुलिस को भी रोकना होगा ऑपरेशन

Exit mobile version