Sunday, April 19, 2026
Latest:
Latest

बालाघाट में माओवाद का अंत: 30 साल बाद आखिरी माओवादी दीपक-रोहित ने किया आत्मसमर्पण

बालाघाट में माओवाद का अंत: 30 साल बाद आखिरी माओवादी दीपक-रोहित ने किया आत्मसमर्पण, 90 के दशक से लाल आतंक का दंश झेल रहे बालाघाट से माओवाद का पूर्ण सफाया हो गया है। गुरुवार को आखिरी बचे दीपक और रोहित ने भी अपने साथियों की तरह हथियार डाल दिए हैं।

कलेक्टर तिवारी सख्त: मिलावटी दूध बेचने वालों पर कार्रवाई शुरू, हर महीने श्रेष्ठ पशुपालकों को मिलेगा सम्मान

 

हालांकि, पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस के विश्वस्त सूत्र के मुताबिक, दीपक और रोहित कोरका स्थित सीआरपीएफ कैम्प में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस समर्पण की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

दीपक उर्फ सुधाकर उर्फ मंगल उइके वर्ष 1995 से माओवादी संगठन से जुड़ा था। वह मलाजखंड दलम का डिप्टी कमांडर था और डीवीसीएम रैंक का माओवादी था। उसने गुरुवार को अपने साथी रोहित एसीएम, दर्रेकसा एरिया कमिटी के साथ सार बटालियन, सीआरपीएफ कैंप कोरका थाना बिरसा में आत्मसमर्पण किया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि