लद्दाख की मरती हुई त्सो कार झील को बचाने की अनोखी पहल: 15,000 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर के पानी से रिचार्ज होगी झील; उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुरू किया प्रोजेक्ट

लद्दाख की मरती हुई त्सो कार झील को बचाने की अनोखी पहल: 15,000 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर के पानी से रिचार्ज होगी झील; उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुरू किया प्रोजेक्ट

लेह/लद्दाख। लद्दाख की प्रसिद्ध और भव्य ‘त्सो कार’ (Tso Kar) झील के वजूद को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक इकोलॉजिकल अभियान शुरू किया गया है। 15,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई और माइनस 30 डिग्री तक जाने वाले मुश्किल तापमान के बीच इस सूखती झील को फिर से जीवित करने का बीड़ा उठाया गया है। उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना की पहल पर चांगथांग जिले की ‘रूपशो खर्नक’ ग्लेशियर धारा के बेकार बह रहे पानी को त्सो कार झील की ओर मोड़ा जा रहा है।

10 साल में 70% तक सिकुड़ गई त्सो कार झील

प्रोजेक्ट ‘त्सो कार रिचार्ज’: कैसे पहुंचेगा ग्लेशियर का पानी?

इस अनोखी जल प्रबंधन योजना के तहत बेकार बहकर सिंधु नदी में मिलने वाले ग्लेशियर के पानी का सदुपयोग किया जाएगा:

स्थानीय लोगों की मांग पर LG वीके सक्सेना का फैसला

10 अगस्त को त्सो कार झील के अपने पहले दौरे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को स्थानीय ग्रामीणों ने झील के अस्तित्व पर मंडराते संकट की जानकारी दी थी। इससे पहले एलजी सक्सेना ने लेह के पास स्टॉक ग्लेशियर का 90 मिलियन लीटर पानी इगू-फे और चुचोट गांव की नहरों में सफलता पूर्वक पहुंचाया था।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस ऐतिहासिक कोशिश से त्सो कार झील एक साल के भीतर अपनी पुरानी भव्यता और प्राकृतिक संतुलन को वापस हासिल कर लेगी।

‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘कृष्णावतार’ तक: 50 साल बाद बॉलीवुड में फिर क्यों लौटा भक्ति और धार्मिक फिल्मों का सुनहरा दौर?

Exit mobile version