माढोताल पुलिस ने 48 घंटे में चार आरोपियों को दबोचा, मूर्ति विसर्जन में खून की वारदात

माढोताल पुलिस ने 48 घंटे में चार आरोपियों को दबोचा, मूर्ति विसर्जन में खून की वारदात

जबलपुर माढोताल पुलिस ने 48 घंटे में चार आरोपियों को दबोचा, मूर्ति विसर्जन में खून की वारदात।माढोताल थाना क्षेत्र में विसर्जन चल समारोह के दौरान हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मामला अपराध क्रमांक 695/25 धारा 103(1), 191(2), 191(3) बीएनएस तथा धारा 3(2)(अ), 3(2)(अं) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम उर्फ शिवम चक्रवर्ती (21 वर्ष), निवासी गली नं. 4 राजीव गांधी नगर
  2. राज भट्ट (19 वर्ष), निवासी गली नं. 1 राजीव गांधी नगर
  3. अरुण भट्ट (20 वर्ष), निवासी गली नं. 2 राजीव गांधी नगर

  4. अरुण चढार उर्फ जैन (20 वर्ष), निवासी गली नं. 2 राजीव गांधी नगर

घटना का विवरण

घटना 5 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। राजीव गांधी नगर निवासी देव वंशकार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ईश्वर प्रसाद वंशकार (39 वर्ष) विसर्जन जुलूस में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में वे गुटखा लेने के लिए एक गली में गए, जहां कुछ युवकों ने उन्हें तलवार, पाइप और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

Exit mobile version