शाहपुर में भक्ति की सरिता प्रवाहित: संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का सजीव प्रसारण, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर

शाहपुर में भक्ति की सरिता प्रवाहित: संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का सजीव प्रसारण, श्रद्धालु हो रहे भावविभो

कटनी – ग्राम शाहपुर में आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन 09 फरवरी से प्रारंभ हुआ है, जो 17 फरवरी तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। कथा के दौरान कथावाचक एवं कथा व्यास आचार्य विपिन शास्त्री जी महाराज, आचार्य राधे, अंकुश जी एवं गोपाल जी, प्रद्युम्न जी के मुखारबिंद से श्री शिव महापुराण कथा का भावपूर्ण व संगीतमय वाचन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।
कथा के संगीतमय पक्ष को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं संगीत साधक से जिनकी मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा हुआ है। भक्ति संगीत के साथ कथा श्रवण कर श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
आयोजन की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि कथा का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे देश-प्रदेश में बैठे श्रद्धालु भी घर बैठे कथा का आनंद ले पा रहे हैं। प्रतिदिन कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी जा रही है।
इस पुण्य आयोजन के मुख्य समस्त शाहपुर व क्षेत्र वासियों श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है।
ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा मिलती है।
इस महापुराण के मुख्य शिवप्रांगण शाहपुर ग्राम है । अतः 18 फरवरी को कन्या भोजन, ब्राह्मण भोजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। श्री शिव महापुराण का पहला आयोजन है।

Exit mobile version