Site icon Yashbharat.com

LIVE: अब तक नहीं मिले भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे, मंत्री संजय पाठक पहुंचे मौके पर

IMG 20180820 WA0000

कटनी। भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी के भतीजे प्रशांत और उनकी मासूम बेटी आदया 5 वर्ष का अब तक पता नहीं लग सका है। मौके पर मंत्री संजय पाठक, विधायक सन्दीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, कलेक्टर केवीएस चौधरी, एसपी मिथलेश शुक्ला निगमायुक्त टीएस कुमरे, निगमाध्यक्ष सन्तोष शुक्ला मौके पर मौजूद हैं।

एक किलोमीटर खंगाला गया नाला

करीब एक किलोमीटर के इस अंडरग्राउंड नाले में गोताखोर अब तक दोनों की तलाश कर चुके हैं लेकिन पिता पुत्री का कुछ भी पता नहीं लग सका है। नाले में अभी भी तेज बहाव है। अब एक किलोमीटर के आगे के नाले में तलाश शुरू की गई है। इस पूरे रेस्क्यू में एक दर्जन गोताखोर पिता पुत्री की तलाश में जुटे हैं घटना को करीब 5 घण्टे बीत चुके हैं लिहाजा चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस बड़े नाले से कई छोटे नाले कालोनियों के सीवरेज पाइप भी आकर मिलते हैं सम्भव है कि पिता पुत्री किसी छोटे पाइप में फंस गए हों। लगभग एक किलोमीटर नाले के अंदर से गोताखोर निकल चुके हैं लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया है।

इधर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पूरे मार्ग में आनन फानन लाइट लगाई गई है लेकिन ज्यों ज्यों समय बीत रहा है त्यों त्यों चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही हैं। मौके पर स्थानीय नागरिकों  सहित भाजपा पदाधिकारी महामंत्री हरिशंकर गर्ग, चमनलाल आनंद, मिट्ठूलाल जैन, वागीश आनंद, घनशयाम चावल, अशोकविश्वकर्मा, मौसूफ़ अहमद, आशीष कनदेले,  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

Exit mobile version