Site icon Yashbharat.com

IPL 2026 में ‘नींबू टोटका’ विवाद: CSK की शिकायत वायरल, ललित मोदी ने लगाए काले जादू के आरोप

IPL 2026 में ‘नींबू टोटका’ विवाद: CSK की शिकायत वायरल, ललित मोदी ने लगाए काले जादू के आरोप

IPL 2026 में ‘नींबू टोटका’ विवाद: CSK की शिकायत वायरल, ललित मोदी ने लगाए काले जादू के आरोपIPL 2026 में ‘नींबू टोटका’ विवाद: CSK की शिकायत वायरल, ललित मोदी ने लगाए काले जादू के आरोप

IPL 2026 में ‘नींबू टोटका’ विवाद: CSK की शिकायत वायरल, ललित मोदी ने लगाए काले जादू के आरोप। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान एक अजीब घटना ने विवाद खड़ा कर दिया। मैच के दौरान स्टेडियम में एक फैन को कथित तौर पर ‘नींबू का टोटका’ करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट; 3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी से दहशत

IPL 2026 में ‘नींबू टोटका’ विवाद: CSK की शिकायत वायरल, ललित मोदी ने लगाए काले जादू के आरोप

इसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा भी सामने आया कि CSK ने इस मामले को लेकर BCCI से शिकायत की है, हालांकि इस कथित शिकायत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब इस पूरे विवाद पर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि CSK की शिकायत वाली तस्वीर फर्जी लगती है। साथ ही उन्होंने यह भी बड़ा दावा किया कि एक टीम के मालिक पहले भी इस तरह की “काले जादू जैसी हरकतों” में शामिल रहे हैं।

ललित मोदी ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसे मामलों के सबूत देखे हैं और 2011 सीजन में टीम मालिकों को इस बारे में आगाह किया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर वे भविष्य में फिल्म या टीवी सीरीज के जरिए खुलासा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि ललित मोदी लंबे समय से भारत से बाहर हैं और उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

फिलहाल इस विवाद ने IPL 2026 में एक नया बवाल खड़ा कर दिया है, जबकि आधिकारिक स्तर पर किसी भी शिकायत या आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version