Site icon Yashbharat.com

लाडली बहना की राशि हो 3000,नए रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल हो प्रारंभ-सौम्या राँधेलिया,महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

Picsart 26 01 19 14 10 31 847 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

लाडली बहना की राशि हो 3000,नए रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल हो प्रारंभ-सौम्या राँधेलिया,महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौप

कटनी-प्रदेश में महिलाओं को प्रत्येक माह 3000 रुपये राशि “लाड़ली बहना योजना” के नाम पर सत्ता में काबिज हुई भारतीय जानता पार्टी की महिलाओं के साथ हुई वादख़िलाफ़ी के विरोध में एवं “लाड़ली बहना” के नवीन रजिस्ट्रेशन हेतु विधिवत पोर्टल प्रारंभ करने की माँग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया द्वारा शहर के मध्य पुरानी कचहरी चौक में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कांग्रेस जनों के साथ महिलाओं ने हाँथों में तख्ती लेकर,जमकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सोम्या राँधेलिया ने बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक महिला के खाते में 3000 की राशि देने का वादा किया था आज लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि मात्र 1500 हुई है,महंगाई लगातार आसमान छू रही है ऐसे में महिलाएँ सरकार द्वारा किए गए वादे पर आज भी आस लगाये बैठी है वह खुदको छला हुआ महसूस कर रही है,हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार पाँच लाख महिलाओं के नाम पात्र सूची से काट दिए गए है,जो को पूर्णतः अनुचित है,सरकार से हमारी माँग है लाड़ली बहना के नवीन रजिस्ट्रेशन हेतु विधिवत पोर्टल प्रारंभ किया जाये जिसे जायदा से ज़्यादा महिलायें इसका लाभ ले सके व फ़रवरी माह से ही यह राशि बढ़ाकर पूर्व घोषणा अनुसार 3000 करी जाये,साथ ही योजना से काटे गए लगभग पाँच लाख नामोंको पुनः योजना से जोड़ा जाये जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को शासन को योजना का लाभ मिल सके।भाजपा सरकार द्वारा जल्द महिलाओं के हित में कदम नहीं उठाए गए तो अनवरत उग्र आंदोलन होंगे।प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला,पूर्व विधायक सुनील मिश्रा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोसूफ़ बिट्टू,युवा ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा,पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन,ने भी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए सरकार से त्वरित महिला कांग्रेस की मांग पर ठोस कदम उठाए जाने की बात कही।प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन,कमल पांडेय,विवेक पांडेय,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा,एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक,महिला पार्षद पैरवी बिट्टू अहमद,अर्चना विनीत जयसवाल,फ़ाहिमा अफताब अहमद,नीतू कपिल रजक,राहुल पटेरिया,ब्लॉक अध्यक्ष अजय जसवानी,प्रशांत जयसवाल,विनीत जयसवाल,राजेश जाटव,आटीसेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता,सुरेंद्र राणा,सूर्यकांत कुशवाहा,नारायण निषाद,मीनाक्षी बालवी,कमलेश यादव,रश्मि अग्रवाल,हेमा शर्मा,माया चौधरी,मुमताज बानो,नीरा सोनी,प्रिया अग्रवाल,मीरा बर्मन,रूपा यादव,कांति चौबे,आरती चौधरी,रेखा गोएंका,अनुराधा निषाद,साक्षी सेन,साक्षी सिंह ठाकुर,वंदना मिश्रा,ज्योति द्विवेदी,कल्पना वर्मा,अनिता श्रीवास,जानकी मांगले,प्रतिभा बागरी ,आरती ठाकुर सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलायें उपस्थित रही।

Exit mobile version