Site icon Yashbharat.com

Krashak Mitra Yojna KYC: सीएम शिवराज आज भोपाल में करेंगे कृषक मित्र योजना के फार्म भरवाने का शुभारंभ, युवाओं को देंगे ऋण

IMG 20230727 WA0025

Krashak Mitra Yojna KYC: सीएम शिवराज आज भोपाल में करेंगे कृषक मित्र योजना के फार्म भरवाने का शुभारंभ, युवाओं को देंगे ऋण बुधवार को सीएम शिवराज सिंह कृषक मित्र योजना में फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे।

कृषकों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू की गई है। राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम उज्जैन में सीएम युवाओं को ऋण वितरण भी करेंगे।

। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि कृषकों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू की गई है।

ये है कृषक मित्र योजना

योजना में तीन एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन के लिए 200 मीटर तक की दूरी के 11 केवी लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं। योजना में समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन किया जाएगा। योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पंप के लिए लक्ष्य रखा गया है। योजना दो वर्ष तक प्रभावशील रहेगी।

राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम उज्जैन में 22 सितंबर को होगा। पहले यह 20 सितंबर को निर्धारित था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के तीन लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाइयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 307 एमएसएमई इकाइयों, 17 क्लस्टर एवं 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

Exit mobile version