Site icon Yashbharat.com

कटनी की आंशिका सिंह बनी जूनियर ‘नृत्यश्री’-

IMG 20251205 WA0062

कटनी की आंशिका सिंह बनी जूनियर ‘नृत्यश्री’

कटनी-अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत समारोह में कला और समर्पण से जीता दिल। मानस भवन में आयोजित 45वें अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत समारोह में पीएम श्री सेंट पोल स्कूल कटनी की पहली कक्षा की छात्रा आंशिका सिंह को प्रतिष्ठित ‘नृत्यश्री’ जूनियर की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनकी विलक्षण कला, उत्कृष्ट प्रस्तुति और सांस्कृतिक योगदान ने सभी का दिल जीत लिया।

कटनी की बनी ‘नृत्यश्री ’आंशिका सिंह अखिल भारतीय समारोह में कला और समर्पण से जीता दिल

45वां अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत समारोह एक प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें देश भर के प्रतिभाशाली कलाकार भाग लेते हैं। ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने तथा नृत्यश्री की उपाधि से सम्मानित होने की आंशिका की इस उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे कटनी जिले को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय में उनको सम्मानित भी किया गया। इस उपलब्धि पर आंशिका की गुरु दीदी सपना ,गीता नामदेव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आंशिका सिंह की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। आंशिका सिंह की उपलब्धी पर उनके माता पिता ने आंशिका के गुरु और विधालय का आभार व्यक्त किया आपको बता दें कि आंशिका सिंह कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक अजय सिंह की पुत्री है

Exit mobile version