Site icon Yashbharat.com

Katni News: शरारती तत्वों ने रोका एएसआइ का रास्ता, 7 पर FIR

images 17

Katni News विजयराघवगढ थाना क्षेत्र के ग्राम अमुआरी खरखरी गांव में रास्ता जाम करके डीजे बजाने वाले शरारती तत्वों से पुलिस की झडप हो गई।

शनिवार की रात जब 100 डायल की गाडी गस्त पर निकली तो शराब पीकर डीजे बजा रहे शरारती तत्वों ने एएसआइ का रास्ता रोक लिया। नशे धुत में युवकों ने एएसआइ से ही शराब पीने के लिए रुपए मांगे।

 

जब एएसआइ ने रुपये देने से मना किया तो युवकों ने मारपीट भी कर दी। पुलिस ने एएसआइ की शिकायत पर 15 लोगों पर नामजद और 7 अज्ञात लोगों के रास्ता रोकने, मारपीट करने, रुपए मांगने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्ना करने की धाराओं के तहत तहत मामला दर्ज किया है। मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक दर्जन से अधिक आरोपित फरार हैं। ये सभी कैमोर थाना क्षेत्र के महगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनकी विजयराघवगढ पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाने में पदस्थ एएसआइ शशिभूषण सिंह दशहरा ड्यूटी पर तैनात थे। खरखरी चौराहे में कुछ युवक डीजे बजा रहे थे, जिसके कारण आवागमन भी अवरुद्ध हो रहा था।

 

ड्यूटी पर तैनात एएसआइ शशिभूषण सिंह ने डीजे बजाने और आवागमन अवरुद्ध करने से युवकों को मना किया। जिस पर युवकों ने एएसआइ से अभद्रता करने हुए रोक लिया। शराब के लिए रुपए मांगने लगे और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने एएसआइ की शिकायत पर अजय कोल, शिवम कोल, गौतम कोल, लकी उर्फ राघवेन्द्र बघेल, नीरत कोल, विनंदन चौधरी, शिवम पंजाबी, सुमन कोल, भानू सिंह, लल्लू गोंटिया, गोलू कोल, शीलू कोल, दीप कोल, शिवम केवट सहित अन्य 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टीआई अनुसार अधिकांश युवक शराब के नशे में धुत थे।

Exit mobile version