Jabalpur Hotel Sex Racket: जबलपुर के होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़ काम दिलाने का झांसा देकर युवती से जबरदस्ती, 4 पर एफआईआर

Jabalpur Hotel Sex Racket: जबलपुर के होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़ काम दिलाने का झांसा देकर युवती से जबरदस्ती, 4 पर एफआईआर

Jabalpur Hotel Sex Racket: जबलपुर के होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़ काम दिलाने का झांसा देकर युवती से जबरदस्ती, 4 पर एफआईआर

जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर के कई नामी होटलों में युवतियां सप्लाई कर जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरोह के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

काम का झांसा देकर बुलाया जबलपुर, फिर होटलों में कराया टॉर्चर

महिला थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता को रोजगार की सख्त जरूरत थी। इसी का फायदा उठाते हुए जुलाई के पहले सप्ताह में सदर वाजपेयी कंपाउंड निवासी आरोपी दीपक धानुक ने उससे फोन पर संपर्क किया। आरोपी ने युवती को जबलपुर में अच्छा काम दिलाने का लालच देकर बुलाया। Jabalpur Hotel Sex Racket: जबलपुर के होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़ काम दिलाने का झांसा देकर युवती से जबरदस्ती, 4 पर एफआईआर

होटल स्टायलो से हिल्टन तक… गिरोह ने कई जगह जबरदस्ती की कोशिश की

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी आपबीती में बताया कि दीपक के बाद उसके साथी अरविंद ने उससे संपर्क किया और काम का बहाना बनाकर ‘होटल ढींगरा’ ले गया। वहां भी उससे जबरन देह व्यापार कराने का प्रयास किया गया।

इसके बाद पीड़िता को ‘होटल हिल्टन’ और फिर गढ़ा स्थित ‘होटल अतिथि’ ले जाया गया, जहाँ आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के मुताबिक, इस पूरे सेक्स रैकेट और देह व्यापार के नेटवर्क में दीपक धानुक, अरविंद, आकाश उर्फ शिवा और रोशनी नाम की महिला शामिल हैं।

पुलिस ने दीपक धानुक को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी फरार आरोपियों व होटलों की भूमिका की जांच कर रही है।

Exit mobile version