अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्

कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, नए अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक वन-टू-वन चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक प्रभारी जनाब अकबर खान एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने की।

इस अवसर पर जनाब अकबर खान ने कहा कि कांग्रेस का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संगठन की एक मजबूत कड़ी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। संगठन जितना मजबूत होगा, कांग्रेस उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता की आवाज बनकर कार्य करेगी।

वहीं एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलती आई है। समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिससे कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच कार्य कर सके।

बैठक में संगठन विस्तार, नए नेतृत्व को अवसर देने तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक प्रभारी जनाब अकबर खान, मारूफ अहमद हानिफी, हाजी मुश्ताक, हाजी अब्दुल कादिर (मुन्ना भाईजान), अहमद कुरैशी, राजा खान, गुलाम जफर, सैय्यद शकील, शेख कमल मंसूरी, जार्ज डेविड, सलाहुद्दीन, मजीद खान, शाजिद खान, मोहम्मद फरीद, इकलाख, अशफाक चिश्ती सहित जिला एवं शहर कांग्रेस तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version