जगत जननी मां शेरांवाली श्री राम दरबार का वार्षिक उत्सव संपन्न

जगत जननी मां शेरांवाली श्री राम दरबार का वार्षिक उत्सव संपन्

कटनी -श्री सनातन धर्म पंजाबी मंडल माधव नगर कटनी द्वारा दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संस्था के मार्गदर्शक  चमन लाल आनन्द , धर्मपाल खुराना , विनय कोहली वीरेंन मैनी , डॉ. जय चड्ढा , दीपक भल्ला , गुरुचरण जग्गी के नेतृत्व में प्रथम चरण में मां शेरावाली भगवान पुरुषोत्तम राम दरबार के साथ भोलेनाथ बाबा, काली माता की जीवित झांकियां के साथ शोभायात्रा में सैकड़ो नर नारीयां जय माता , दी जय माता दी , भगवान श्री राम की जय के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण करते चल रहे थे जिसका नगर में धर्म प्रेमी जनता ने जगह-जगह फूल माला व प्रसाद वितरण कर स्वागत किया , सारी संगत ने बाबा माधव शाह गुरुद्वारे में मत्था टेका। ठीक 10:30 बजे मंदिर प्रांगण में स्वल्पाहार के साथ शोभा यात्रा का समाप्न हुआ। तत्पश्चात श्री संकट मोचन रामायण मंडली विश्राम बाबा कटनी द्वारा पूजा अर्चना कर श्री अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया जो कि अगले दिन सुबह 11:00 हवन पूजन कर आरती साथ महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया ।

अगले चरण के प्रारंभ में माधव नगर के विभिन्न गुरुद्वारों व मंदिरों में भंडारे (लंगर) का प्रसाद भेजा गया साथ ही कन्याओं व ब्राह्मणों

को प्रसाद ग्रहण करवाने के आम जनता के लिए भंडारा प्रारंभ हुआ , जिसमें नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने प्रसाद ग्रहण किया जो कि शाम 5:00 बजे तक चला ।

तत्पश्चात रात्रि 10:30 बजे माता रानी का 36 वें विशाल भगवती जागरण एकता जागरण मंडल कटनी द्वारा प्रारंभ किया गया , जिसमें माता रानी के गुण गायक श्री राजेश ग्रोवर, संजू नाकरा , संस्कार धानी जबलपुर से नयन कपूर एवं प्रयाग राज से पूजा केसरवानी द्वारा किया गया, जिसमें मां की पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर भगवान श्री गणेश जी की वंदना उपरन्त मुख्य अतिथि पलक नमित ग्रोवर अध्यक्ष नगर परिषद कैमोर एवं ग्रोवर परिवार से रमेश ग्रोवर, अनीता ग्रोवर, जगदीश ग्रोवर द्वारा माता रानी को चुन्नी चढ़ाई गई ।

मां के जागरण में पूरी रात भक्तों को सुंदर-सुंदर भेंटे सुना कर व सुंदर झांकियों के साथ प्रस्तुति दी गई । अगले दिन सुबह 5:30 बजेह जागरण का सार तारारानी जी की कथा के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में रोमेश खुराना, पवन खत्री , जसपाल अरोरा ,राजेश धाम ,वागीश आनन्द , दिनेश खुराना , मुकेश राजपूत , विकास नाकरा, दर्शन वर्मा , धीरज जग्गी , राजेश खानेचा ,वासुदेव दुल्हानी , गुलशन वर्मा ,जोगेन्दर अरोरा , संजय खूबचंदानी,महेश होतवानी,अमृत पसरीजा ,हरीश गांधी , सन्नी खुराना , लक्की नीरज डोडानी ,शिवम आनन्द , स्पर्श पसरीजा , आदि का योगदान रहा है। इस पूरे कार्यक्रम में पंजाबी समाज के ऊर्जावान सदस्य गण , पंजाबी महिला मंडल , मां आदिशक्ति मंदिर समिति समदड़िया कॉलोनी , हरे माधव परमार्थ सेवा समिति , श्री झूलेलाल सेवा मंडल , श्री गौरी शंकर मंदिर सेवा समिति , मेन बाजार माधव नगर व्यापारी संघ , व नगर के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा साथ ही नगर निगम प्रशासन व कर्मचारीयों का भी सहयोग मिला ।

अंत में संस्था अध्यक्ष सुशील आनन्द द्वारा सभी सहयोगियों व धर्म प्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया गया ।

Exit mobile version