Vande Bharat: नए भगवा रंग और रोबोटिक फिनिशिंग के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत-MP के पर्यटन स्थलों की दिखेगी खूबसूरत झलक
ट्रेन के अंदर इंटीरियर में किए गए सुधारों से यात्रियों को अधिक आरामदायक और यादगार यात्रा का अहसास होगा
Vande Bharat: नए भगवा रंग और रोबोटिक फिनिशिंग के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत-MP के पर्यटन स्थलों की दिखेगी खूबसूरत झलक
Vande Bharat: नए भगवा रंग और रोबोटिक फिनिशिंग के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत-MP के पर्यटन स्थलों की दिखेगी खूबसूरत झलक
ग्वालियर/झांसी: भारतीय रेलवे की आधुनिक और ‘मेक इन इंडिया’ की पहचान बन चुकी रानी कमलापति – हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अब एक नए और बेहद आकर्षक रूप में यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना, झांसी में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए इस ट्रेन को नया लुक दिया गया है।
यह अपग्रेडेड भगवा (ऑरेंज) वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को झांसी से भोपाल के लिए रवाना होगी। नए बाहरी स्वरूप के साथ-साथ ट्रेन के अंदर यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। Vande Bharat: नए भगवा रंग और रोबोटिक फिनिशिंग के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत-MP के पर्यटन स्थलों की दिखेगी खूबसूरत झलक
कोच के भीतर दिखेंगी मध्य प्रदेश के पर्यटन व धार्मिक स्थलों की कलाकृतियां
इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसके कोच के अंदर की गई खास ब्रांडिंग और डिजाइनिंग है:
सांस्कृतिक झलक: ट्रेन के कोचों में मध्य प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के चित्र व कलात्मक प्रतिकृतियां (Artistic Replicas) लगाई गई हैं।
संस्कृति से जुड़ाव: इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान ही मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों से रूबरू कराना है।