आतंकवाद पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ पर UAPA के तहत बैन, आतंकी संगठन घोषित

आतंकवाद पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ पर UAPA के तहत बैन, आतंकी संगठन घोषित

नई दिल्ली/भोपाल। केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक और बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित और आईएसआई (ISI) समर्थित बताए जा रहे ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत आधिकारिक तौर पर ‘आतंकी संगठन’ घोषित कर दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत की सुरक्षा एजेंसियां देश भर में इस नेटवर्क का कमर तोड़ने में जुटी हुई थीं।

14 राज्यों में एक साथ सर्जिकल स्ट्राइक: 253 हिरासत में

सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में एक साथ बेहद गोपनीय और समन्वित ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क के ठिकानों पर छापेमारी की थी:

गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले चलाए गए इस ऑपरेशन ने देश के बड़े शहरों और संवेदनशील स्थानों पर होने वाले संभावित विध्वंसक हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया था। अब आतंकी संगठन घोषित होने के बाद इनकी संपत्तियों को कुर्क करने और नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने का अगला चरण शुरू हो गया है।

Exit mobile version