महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेजने और ‘IAS बनाने’ का झांसा देने वाला सपा नेता राजन रिजवी बर्खास्त, केस दर्ज
महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेजने और 'IAS बनाने' का झांसा देने वाला सपा नेता राजन रिजवी बर्खास्त, केस दर्ज
महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेजने और ‘IAS बनाने’ का झांसा देने वाला सपा नेता राजन रिजवी बर्खास्त, केस दर्ज
मथुरा/भोपाल। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश स्तरीय नेता राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी से अश्लील बातचीत करने, आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेश भेजने और अनुचित प्रलोभन देने के आरोप लगे हैं। पीड़िता और उनके सरकारी कर्मचारी पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तूल पकड़ते ही समाजवादी पार्टी ने राजन रिजवी को उनके पद से हटा दिया है।
सपा नेता के वायरल चैट और अजीबोगरीब प्रलोभन
शिकायत के अनुसार, पीड़िता की आरोपी नेता से पहली पहचान मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी। इसके बाद नेता ने तारीफ के बहाने व्हाट्सएप पर संपर्क साधा, जो धीरे-धीरे अश्लील संदेशों में बदल गया:
‘भैयाजी से कहकर IAS बना दूंगा’: वायरल चैट के मुताबिक आरोपी ने महिला से कहा कि वह ‘डिवाइन आभा वाली कंप्लीट वुमन’ हैं और उनकी पर्सनैलिटी पर मौजूदा नौकरी सूट नहीं करती।
सपा सरकार का दिया झांसा: आरोपी ने प्रलोभन देते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर वह “भैयाजी” (अखिलेश यादव) से सिफारिश कर महिला को मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन पर IAS अधिकारी बनवा देगा, बशर्ते महिला उसके लिए दिल में “पॉजिटिव वाइब्स” रखे।
मामले का विवरण और पुलिस कार्रवाई
महिला द्वारा विरोध दर्ज कराने के बावजूद आरोपी नेता लगातार दबाव बना रहा था। सीओ सिटी आशना चौधरी के अनुसार, शिकायत और वायरल चैट की सत्यता के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेजने और ‘IAS बनाने’ का झांसा देने वाला सपा नेता राजन रिजवी बर्खास्त, केस दर्ज