Site icon Yashbharat.com

Katni Kheti Kisani: कृषि आय बढ़ाने विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण, जैविक खेती, हरी खाद, केंचुआ खाद आदि सहित इन विषयों पर दी ट्रेनिंग

kisan singhada Profit

Katni Kheti Kisani: कृषि आय बढ़ाने विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण, जैविक खेती, हरी खाद, केंचुआ खाद आदि सहित इन विषयों पर दी ट्रेनिंग  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघरा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत दिया।

उद्यान की फूलों की खेती, सब्जी उत्पादन

कृषि विषय का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को कृषि की आय बढ़ाने आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के साथ ही एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती, हरी खाद, केंचुआ खाद, फसल चक्र, पशुपालन, उद्यान की फूलों की खेती, सब्जी उत्पादन आदि की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दी गई।

तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया

गांव में उपलब्ध स्थानीय कूड़ा तथा वनस्पति कचरा फसल अवशेष आदि का उपयोग विभिन्न जैविक खाद बनाने तथा गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा आदि जैविक कीटनाशक बनाने एवं फसलों में उपयोग करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया

पोषक तत्वों तथा गोमूत्र से बीज उपचार

रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों से भूमि मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान एवं जैविक खेती से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई पौधों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के पोषक तत्वों तथा गोमूत्र से बीज उपचार शीघ्र खाद कीटनाशक एवं पौध पोषण का प्रशिक्षण दिया गया।

Exit mobile version