Katni Crime Breaking। कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। एक युवक से 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह आरोपी स्लीमनाबाद के छपरा का रहने वाला है। जानिए पूरा मामला।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन (भा.पु.से) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी टीआई आशीष कुमार शर्मा द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 11.09.2023 को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक 30-35 साल का लड़का | Smart मोटर सायकल लेकर गायत्री नगर पुलिया के पास मोटर सायकल बेचने की बात कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर तत्काल टीम को रवाना किया गया। बताए हुलिए का व्यक्ति गायत्री नगर में मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MG1233 लिये मिला। संदेही से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम-विक्रम लुनिया पिता शिव प्रसा द लुनिया उम्र 35 वर्ष नि. छपरा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी बताया।
मोटर सायकल के संबंध में पूछे जाने पर वाहन के कोई कागजात न होना और चोरी की मोटर सायकल होना बताया। उक्त वाहन की चोरी के संबंध में थाना कोतवाली मे 379 का मामला पंजीबद्ध था। आरोपी के कब्जे से वाहन को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया।
आरोपी से पूछताछ किए जाने पर 07 अन्य मोटर सायकल चोरी करके अपने घर छपरा में छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशादेही में अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए कुल 08 मोटर सायकलें कीमती 05 लाख 40 हजार रु की जप्त की गई है आरोपी के विरूद्ध पूर्व से थाना कोतवाली कटनी में वाहन चोरी के 04 प्रकरण, थाना माधवनगर में 01 प्रकरण लूट का एवं थाना स्लीमनाबाद में 04 प्रकरण जिसमे लूट, मारपीट, चोरी व अवैध हथियार के प्रकरण पंजीबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सहित रामचंद्र शुक्ला, सउनि बैजती सिंह, कप्तान सिंह, विजय शंकर गिरी, प्र.आर. सुनील सिंह, नीरज तिवारी, पुष्पराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, आर. अजय प्रताप, पलाश दुबे, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलो ई, दिनेश चंद सेन, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मयंक सिंह, सोमनाथ कुर्मी की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा पूरी टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।

