Katni Crime कटनी के कुठला क्षेत्र में बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली

Katni Crime कटनी के कुठला थाना अंतर्गत अज्ञात तत्वों के द्वारा गोली चलाये जाने से एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। गोली चलाने के पीछे लूट का कारण सामने आ रहा है पर अब तक यह ठीक ठीक पता नहीं चला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी सूरज पिता भीम पांडे (22) किसी काम से कुठला थाना क्षेत्र के झुकेही रोड की ओर गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया। सूरज के पेट में गोली लग गई। युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला संदिग्ध लग रहा

वहीं कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने मीडिया को बताया कि युवक पर दोपहर करीब तीन बजे हमला किया गया, लेकिन उसे 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल युवक का इलाज कराया जा रहा है।

गोली युवक के पेट से घुसते हुए रीड़ की हड्डी में फंस गई है। डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली को निकालने की तैयारी कर रहे हैं। हमलावर कौन है फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version