Site icon Yashbharat.com

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी का मिशन राहत: ठंड से जंग, कटनी के संग” ग्रामीण क्षेत्र मे किए गरम कपड़े वितरण

IMG 20251221 WA0037

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी का मिशन राहत: ठंड से जंग, कटनी के संग” ग्रामीण क्षेत्र मे किए गरम कपड़े वितर

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), कटनी द्वारा बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए संचालित मानवीय सेवा अभियान “मिशन राहत: ठंड से जंग, कटनी के संग” के अंतर्गत गरम कपड़े वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम देवरा खुर्द गाँव, जुहला–जुहली गाँव के आगे, कटनी में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 से 400 लोगों को गरम कपड़े, कंबल, शॉल, स्वेटर एवं अन्य आवश्यक शीतकालीन सामग्री वितरित की गई।
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को गरम कपड़ों के अतिरिक्त चिप्स, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
इस सेवा कार्यक्रम के प्रभारी श्री गौरव नागवानी जी रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन श्री दीपक सोनी जी द्वारा किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री टीनू सचदेवा जी ने कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के सभी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं समाजसेवियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक, सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता प्रदान की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्री शंकर साधवानी जी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
इस कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी, समिति सदस्य, सहयोगी संस्था के सदस्य एवं महिला शक्ति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी । यह कार्यक्रम समाज में आपसी सहयोग, मानवीय संवेदना एवं सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

Exit mobile version