Site icon Yashbharat.com

Katni शहर की व्यवस्था परखने खिरहनी फाटक की गलियों में पैदल निकले पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन

wp 1689879743285

katni कटनी शहर की व्यवस्था पर नजर रखने जिले के पुलिस कप्तान SP अभिजीत रंजन आज रात अपने मोहकमे के साथ खिरहनी फाटक क्षेत्र में पैदल भृमण पर निकले। कप्तान श्री रंजन के यूं निकलने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप होना लाजिमी था।

उनके साथ शहर के कोतवाल अजय सिंह भी थे। अच्छी बात यह थी कि कप्तान को लगभग सब ठीक ठाक नजर आया। आपको बात दें कि खिरहनी फाटक क्षेत्र असमाजिक तत्वों के लिए अवैध गतिविधियों को अंजाम देने प्रमुख स्थान है। विगत दिनों आधारकाप में डकैती तथा मर्डर के बाद पुलिस कप्तान काफी संजीदगी से काम कर रहे हैं इसके पहले भी वे शहर की सड़क में पैदल निकलते हैं।

देर रात्रि में निकले पुलिस कप्तान कोतवाली के खिरहनी फाटक  की गलियों में भ्रमण किया। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक  कोतवाली थाना प्रभारी हमराह स्टाफ मौजूद रहे।

Exit mobile version