श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकरोधी अभियानों में आवश्यकता अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का एक दस्ता घाटी पहुंच चुका है। यह दस्ता बीते एक पखवाड़े से श्रीनगर एयरपोर्ट के पास सीमा सुरक्षाबल के एक प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ से चुने गए जवानों के साथ आतंकरोधी अभियानों के अभ्यास में जुटा हुआ है।
एनएसजी को जम्मू कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों के लिए तैनात करने की योजना गत वर्ष बनी थी और इस प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर गत मई माह के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लगाई है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि एनएसजी कमांडो का दस्ता पूरी तरह जम्मू कश्मीर पुलिस के अधीन रहेगा, क्योंकि आतंकरोधी अभियानों के संचालन की नोडल संस्था राज्य पुलिस ही है। स्थानीय हालात से अवगत होने और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के तौर तरीकों को समझने के बाद ही यह दस्ता सक्रिय रूप से आतंकरोधी अभियानों में शामिल होगा।
जम्मू कश्मीर में एनएसजी के कमांडो 1990 के दशक में भी आतंकरोधी अभियानों के लिए आ चुके हैं, लेकिन एनएसजी को राज्य में आतंकरोधी अभियानों के लिए स्थायी तौर पर पहली बार तैनात किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि एनएसजी कमांडो हाउस इंटरवेंशन और एंटी हाईजैकिग में विशेषज्ञ माने जाते हैं। इसलिए इन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट के पास ही रख जा रहा है।
अत्याधुनिक हथियारों से लैस
श्रीनगर में आए एनएसजी कमांडो अत्याधुनिक हैकलर, कोच एमपी-5 सब मशीनगन, स्नाइपर राइफलों और दिवार के आरपार देखने वाले राडार और सी-4 विस्फोट से लैस हैं।
विशेष ऑपरेशन में लेंगे हिस्सा
एनएसजी कमांडो को हर आतंकरोधी अभियान का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा, बल्कि इन्हें विशेष परिस्थितियों में ही शामिल किया जाएगा। विशेषकर जब किसी बड़ी इमारत में आतंकी घुसे हों या आबादी वाले इलाके में कोई ऑपरेशन करना हो।
ब्लू स्टार के बाद हुआ था एनएसजी का गठन
एनएसजी का गठन 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हुआ था। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के अलावा मुंबई हमलों और पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के समय भी एनएसजी कमांडो की सेवाएं ली गई थीं। मौजूदा समय में एनएसजी में 7500 अधिकारी और जवान हैं।
-
भोपाल से बन रहे थे बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट! STF की जांच में बड़ा खुलासा, एजेंट नसीम अख्तर गिरफ्तार -
MP के 47 निजी नर्सिंग कॉलेजों की 2,488 सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी; BSC नर्सिंग की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
मुरैना में दो अलग-अलग वारदातें: NH-44 पर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; लुधावली में अधेड़ पर सरियों से हमला -
MP में बदला NHAI का सिस्टम: नेशनल हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइट खुद देगी सिग्नल, CCMS तकनीक से रिमोट से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें -
इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री -
‘तमिलनाडु की धरती पर हिंदी न पढ़ाई जाए, ऐसा नहीं हो सकता’: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; नवोदय विद्यालयों के लिए जमीन देने का निर्देश -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें -
इंदौर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का सैलाब; CM डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी -
CSP नेहा पच्चीसिया मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से जवाब तलब; 21 सितंबर को अंतरिम राहत पर सुनवाई -
अब क्लास में बैठकर ही सांची स्तूप और मांडू की सैर करेंगे बच्चे, पुरातत्व विभाग की अनोखी पहल -
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में मेगा सेलिब्रेशन: काशी से लेकर वडनगर तक विशेष अनुष्ठान, बाइक रैलियां और रक्तदान शिविर -
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटनी में रक्तदान का महाअभियान, जिला अस्पताल में जुटे लोग, अब तक 10 ने किया रक्तदान -
MP में ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ: 50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री, सीएम मोहन यादव और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल -
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: गणेश प्रोडक्ट्स का फूड लाइसेंस सस्पेंड, हरियाणा में 7,600 किलो मिलावटी पनीर नष्ट -
त्योहारी सीजन में कटनी रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें: अक्टूबर में दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची -
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई: अक्षय, चिरंजीवी से लेकर कंगना और अनुपम खेर तक ने भेजा शुभकामना संदेश
