Site icon Yashbharat.com

Janmashtami 2020 : पहली बार मथुरा में सरयू के जल से होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर महाभिषेक

images 17

मथुरा Janmashtami 2020। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी देशभर में धूमधाम से हो रही है, हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादा भीड़भाड़ करने पर मनाही है।

इधऱ मथुरा वृंदावन में भी स्वामी लीलाधर के जन्मोत्सव की धूम है। पहली बार कान्हा का महाभिषेक सरयू के जल से किया जाएगा। सरयू के साथ ही गंगा जल और यमुना जल भी महाभिषेक में उपयोग में लाया जाएगा।

कान्हा के अभिषेक में गंगा जल का भी पहली बार उपयोग किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हर बार जन्माष्टमी पर कान्हा का महाभिषेक पंचामृत और यमुना के जल से होता था, लेकिन गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पहली बार त्रिलोक स्वामी का स्नान सरयू के जल से होगा।

Exit mobile version