ITR Filing: अब केवल ₹11 में भरें इनकम टैक्स रिटर्न- पेटीएम और क्लियरटैक्स का बड़ा धमाका, सीए (CA) को भारी फीस देने से मिलेगी मुक्ति
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तिथि में अब महज 4 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में जिन नौकरीपेशा और करदाताओं ने अब तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब आईटीआर फाइल करने के लिए आपको किसी सीए (CA) या टैक्स एक्सपर्ट को भारी-भरकम फीस देने की आवश्यकता नहीं है।
डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm ने फिनटेक प्लेटफॉर्म ClearTax के साथ साझेदारी करते हुए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए उपभोक्ता मात्र ₹11 में अपना आईटीआर भर सकते हैं।
मात्र ₹11 वाले इस प्लान में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
यह सुविधा सीधे Paytm App के ‘Free Tools’ सेक्शन में उपलब्ध कराई गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें करदाताओं को फॉर्म भरने के लिए किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा:
-
ऑटो-प्रीफिल डेटा: इनकम टैक्स विभाग के पास पहले से दर्ज जानकारी आपके फॉर्म में ऑटोमैटिक भर जाएगी।
-
स्मार्ट टैक्स रीजीम सिलेक्शन: सिस्टम खुद आपकी आय का विश्लेषण करके बताएगा कि आपके लिए नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) सही है या पुरानी (Old Tax Regime)।
-
ऑटोमैटिक फॉर्म चयन: आपकी कमाई के स्रोतों के आधार पर प्लेटफॉर्म खुद तय करेगा कि आपको ITR-1, ITR-2 या कौन सा फॉर्म चुनना है।
शेयर बाजार निवेशकों के लिए राहत और ‘नोटिस प्रोटेक्शन’
शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले करदाताओं के लिए भी यह प्लेटफॉर्म बेहद मददगार साबित हो सकता है:
-
80+ स्टॉक ब्रोकर्स का इंटीग्रेशन: यह प्लेटफॉर्म 80 से अधिक ब्रोकर्स से एक क्लिक में आपका ट्रेडिंग डेटा और कैपिटल गेन्स (मुनाफा/घाटा) ऑटो-फैच कर लेता है।
-
फ्री ‘नोटिस प्रोटेक्शन’: इस ₹11 वाले प्लान के साथ फ्री नोटिस प्रोटेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है। यदि आईटीआर जमा करने के बाद इनकम टैक्स विभाग का कोई नोटिस आता है, तो क्लियरटैक्स की एक्सपर्ट टीम नोटिस को समझने और उसका सटीक जवाब देने में सहायता करेगी।
आंख मूंदकर भरोसा न करें: जमा करने से पहले रखें ये सावधानियां
टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि यह ₹11 वाला प्लान उन साधारण सैलरीड (नौकरीपेशा) लोगों के लिए सबसे सही है जिनका फॉर्म-16 (Form 16) से टैक्स कटता है और बैंक से ब्याज मिलता है। हालांकि, ‘सबमिट’ बटन दबाने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं:
-
स्वयं जांच करें: टेक्नोलॉजी पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय सबमिट करने से पहले हर एंट्री और डिडक्शन (टैक्स छूट) को खुद वेरिफाई करें।
-
मल्टीपल सोर्स ऑफ इनकम: यदि आपकी कमाई किराए, फ्रीलांसिंग, बिजनेस या साल के बीच में जॉब बदलने से जुड़ी है, तो डेटा की बारीकी से जांच करना अनिवार्य है। ITR Filing: अब केवल ₹11 में भरें इनकम टैक्स रिटर्न- पेटीएम और क्लियरटैक्स का बड़ा धमाका, सीए (CA) को भारी फीस देने से मिलेगी मुक्ति
