ITI Chalo Abhiyan: ढीमरखेड़ा जनकल्याण शिविर में युवाओं के करियर को मिली नई उड़ान; आईटीआई के लिए मौके पर ही हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ITI Chalo Abhiyan: ढीमरखेड़ा जनकल्याण शिविर में युवाओं के करियर को मिली नई उड़ान; आईटीआई के लिए मौके पर ही हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ITI Chalo Abhiyan: ढीमरखेड़ा जनकल्याण शिविर में युवाओं के करियर को मिली नई उड़ान; आईटीआई के लिए मौके पर ही हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ढीमरखेड़ा: कटनी कलेक्टर के निर्देश पर ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में आयोजित तीन दिवसीय ‘जन कल्याण शिविर’ का पहला दिन ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए बेहद फलदायी साबित हुआ। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ यहाँ युवाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “आई.टी.आई. चलो अभियान” के तहत एक विशेष और बड़ा मोर्चा खोला गया। शिविर में शासकीय आईटीआई (ITI) की टीम द्वारा नए प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और करियर काउंसिलिंग के माध्यम से मौके पर ही इच्छुक छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा कराया गया।

शिल्पकार और अभिभावकों का महा-संगम; ट्रेड और रोजगार की मिली जानकारी

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा, छात्र और उनके अभिभावक शासकीय आईटीआई के स्टॉल पर पहुंचे। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं:  ITI Chalo Abhiyan: ढीमरखेड़ा जनकल्याण शिविर में युवाओं के करियर को मिली नई उड़ान; आईटीआई के लिए मौके पर ही हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑन-द-स्पॉट चॉइस फिलिंग: प्रभारी अनिल तिवारी ने संभाली कमान

ग्रामीण युवाओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए शिविर में सीधे कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ पूरी टीम मुस्तैद रही।

शासकीय आईटीआई के अधिकारी-कर्मचारियों ने क्षेत्र के सभी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी पास युवाओं से अपील की है कि वे कौशल विकास (Skill Development) के महत्व को समझें और सत्र 2026-27 की अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले अपना पंजीयन और चॉइस फिलिंग हर हाल में पूर्ण कर लें।

Exit mobile version