Site icon Yashbharat.com

आज शाम से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, IRCTC की साइट पर बिके 10 करोड़ के टिकट

irctc

नई दिल्ली। रेलवे ने लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला लेते हुए 15 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इनमें से 8 ट्रेन मंगलवार शाम को रवाना होगी। इनके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सोमवार शाम 6 बजे से बुकिंग शुरू हो गई है। बीती रात तक के आंकड़ों के अनुसार, 54,000 यात्रियों ने टिकट बुक करवाए हैं। इनमें से 30,000 को रात में ही पीएनआर जारी हो चुका था। IRCTC की वेबसाइट पर अब तक 10 करोड़ रुपए के टिकट बुक हो चुके हैं। ये ट्रेनें नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के 15 रूटों पर चलाई जा रही हैं। इस बीच रेलवे ने इन ट्रेनों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटर खोलने की अनुमति भी दी है। हालांकि इससे कोई जनरल यात्री टिकट बुक नहीं करा सकेगा। यह कुछ कैटेगरी के लोगों के लिए हैं। रेलवे के अनुसार, विशेष रेल मार्गों पर सांसदों, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अति न्यूनतम आरक्षण केन्द्र खोले जाएंगे।

Exit mobile version