INDW vs NZW Live Score: जेमिमा चमकी, टीम इंडिया की स्कोरबोर्ड पर तूफानी पारी

INDW vs NZW Live Score: जेमिमा चमकी, टीम इंडिया की स्कोरबोर्ड पर तूफानी पारी

INDW vs NZW Live Score: जेमिमा चमकी, टीम इंडिया की स्कोरबोर्ड पर तूफानी पारी।लगातार 3 हार ने टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सेमीफाइनल की राह को मुश्किल जरूर बनाया है. लेकिन, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबकुछ उसके अपने हाथ में है. भारतीय टीम अगर ये मैच जीतती है तो सीधे सेमीफाइनल में जाएगी।

 

IND-W vs NZ-W Live Score: जेमिमा का अर्धशतक

जेमिमा रॉड्रिग्ज ने सिर्फ 38 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया है, जो इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज है. साथ ही टीम इंडिया ने 300 रन भी पूरे कर लिए हैं.

India Women vs New Zealand Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates in Hindi: महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला है. ये मैच भारत और न्यूजीलैंड दोनों के नजरिए से अहम है. भारत के लिए अच्छी बात ये है कि इसे जीतने के बाद उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड जीतता है तो भारत को फिर बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा.

महिला वनडे वर्ल्ड कप के अंदर न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत पर हमेशा से भारी रहा है. न्यूजीलैंड उन टीमों में पहले नंबर पर है,जिनके खिलाफ भारत का प्रदर्शन महिला वर्ल्ड कप में सबसे खराब है. ऐसे में नवी मुंबई में जीत का बिगुल फूंकने के लिए भारत को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा.

Exit mobile version