Site icon Yashbharat.com

बढ़ती ठण्ड को देखते हुए कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी(रजि.) ने जरूरतमंद के लिए बने सहारा एवं बाँटी खुशियां

IMG 20241208 WA0024

बढ़ती ठण्ड को देखते हुए कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी(रजि.) ने जरूरतमंद के लिए बने सहारा एवं बाँटी खुशिया

कटनी – बढ़ती ठंड को देखते हुए कटनी ब्लड डोनर एन्ड वेलफेयर संस्था के सदस्यों की मदद से गांव गांव जाकर जरूरतमंद के बीच इस ठंड में गर्म कपड़ों , मिठाइयां , खिलौने एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम संस्था के अंकेक्षक राज सोनी की अध्यक्षता में किया गया। संस्था के सदस्यो ने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट किए।
बढ़ती सर्दियों के कारण कई लोगो को गरम कपड़ों की उपलब्धता ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसको सभी के सहयोग से सफल बनाया गया।

इच्छुक लोगो ने गर्म टोपी,गर्म कपड़े,स्वेटर जैकेट कंबल,मोजे आदि यथाशक्ति अनुसार दिए।यह कार्यक्रम जालासुर गांव में जाकर किया गया। संस्था विशेष अभार करती है सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का जिनके द्वारा जरूरतमंद के लिए कंबल दिए l
टीनू सचदेवा,अखिलेश पुरवार,राज सोनी,मंजू शर्मा,रौनक खंडेलवाल,दयाल पोपटानी,शंकर साधवानी,नीरज जसूजा,दीपक सोनी,अंकित बिलैया, शैलेश पाठक,निखिल केसरवानी,रोशनी जयसवाल,विनीता मरकाम, माही तिवारी,अर्जित खरे,प्रदीप द्विवेदी, वीरेंद्र ठाकर, पुष्पा ठाकर,कृष्ण सोनी, हर्षिता अग्रवाल,खुशी अग्रवाल,हार्दिक शर्मा की उपस्थिति रही

Exit mobile version