Site icon Yashbharat.com

कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन नगर एवं महाविद्यालय परिसर में एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में भव्य वृक्षारोपण हुआ

IMG 20250605 WA0032

कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन नगर एवं महाविद्यालय परिसर में एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में भव्य वृक्षारोपण हु

कटनी-शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन नगर एवं महाविद्यालय परिसर में एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्राओं को जागरूक करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और हरित भविष्य की दिशा में योगदान देना था।
कार्यक्रम में सुमित शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, कटनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहॉ कि पर्यावरण का संरक्षण करना सभी की जिम्‍मेदारी है । साथ ही उन्‍होने वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए छात्राओ को प्रेरित किया। वन विभाग कटनी से श्री जी.एन. शुक्ला, कमलेश लारिया और सुमित सिंह ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की । उन्होंने वृक्षों के महत्व और उनकी देखभाल के तौर-तरीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
महाविद्यालय परिवार से डॉ. किरण खरादी, डॉ. साधना जैन, डॉ. विमला मिंज, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. स्मिता मसीह और श्रीमती ऋचा दुबे, भीम बर्मन, स्‍मृति दहायत, आरती वर्मा, अनिका वालिया, विनीत सोनी, आंजनेय तिवारी, प्रियंका सोनी, रामेश्‍वर सिंह, देववती चक्रवर्ती ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे, जिनमें औषधीय और छायादार वृक्ष शामिल थे। एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं ने न केवल वृक्षारोपण किया, बल्कि इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में सफल रहा। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह छोटा प्रयास भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और छात्राओं ने एक स्वच्छ और हरे-भरे पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन कटनी के शैक्षणिक और सामाजिक परिदृश्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक प्रेरणादायक कदम साबित हो सकता हैं।

Exit mobile version