Site icon Yashbharat.com

Holi 2021: अपनी राशि के अनुसार खेलें होली के रंग, मनोकामनाएं होंगी पूरी खुशियों के संग

images 27

धर्म डेस्क।  रंगों का त्योहार होली आज मनाई जा रही है। रंगों के साथ-साथ इस त्योहार में प्रेम, समरसता, भाईचारा, फाल्गुन गीत, यौवन की छटा भी देखने को मिलती है। यह पर्व जितना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है उतना ही यह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंग का प्रयोग करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता के कारण जातकों को काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। आप अपनी राशि के अनुसार इन रंगों का प्रयोग होली में जरूर करें।

मेष राशि
मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ इनके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि संबंधों में प्रगाढ़ता भी आएगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ ये लोग ऊर्जावान बने रहेंगे बल्कि इनके साथ होली खेलने वाले लोग भी उत्साह से भर जाएंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल, और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका अपने परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी भी आपके सामने नहीं आएगी।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए. इसके लिए इन्हें नीले, काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीध्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने बस में कर पाएंगे।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Exit mobile version