Site icon Yashbharat.com

ब्राह्मण सत्संग भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जनेऊ संस्कार ,42 बटुक ब्राह्मणों का सामूहिक उपनयन संस्कार, मिला गायत्री मंत्र 

IMG 20250415 WA0024

 

ब्राह्मण सत्संग भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जनेऊ संस्कार ,42 बटुक ब्राह्मणों का सामूहिक उपनयन संस्कार, मिला गायत्री मंत्र

कटनी. एक से बढकर वैदिक मंत्रों की गूंजती स्वर लहरियां, संस्कार कराते वेदपाठी ब्राह्मण, सस्वर स्वस्तिवाचन, एक साथ मंत्र दीक्षा…। यह नजारा था सोमवार को ब्राह्मण सत्संग भवन में जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजन का। इस दौरान 42 बटुक ब्राह्मणों का जनेऊ संस्कार विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न

कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक

मंत्रोच्चार एवं आचार्यों द्वारा पूजन विधि से हुई। संस्कार के दौरान बटुकों को जीवन में ब्रह्मचर्य, अनुशासन, सत्यवादिता एवं गुरु महत्त्व का पाठ पढ़ाया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञोपवीत धारणकर उन्हें वेदाध्ययन और धार्मिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिले के प्रमुख ब्राह्मणजनों, समाजसेवियों जिला ब्राह्मण धर्माचार्यों एवं की उपस्थिति रही। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन समाज को ड एकता के सूत्र में पिरोने तथा भावी कि पीढ़ी को संस्कार देने की दिशा में म महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

नवसंस्कार का संदेश

समाज के विद्वानों ने उपनयन को जीवन का आध्यात्मिक पुनर्जन्म बताते हुए कहा कि यह संस्कार व्यक्ति को धर्म, कर्तव्य और आत्मचिंतन के मार्ग पर अग्रसर करता है। इस दौरान सभी को गायत्री मंत्र दिया गया। एक ही स्वरूप में सभी बटुक ब्राह्मण नजर आए।

Exit mobile version