गहोई एकता मंडल ने जिला अस्पताल में किया सेवा अभियान, मरीजों व नवजात शिशुओं को वितरित की आवश्यक सामग्री

गहोई एकता मंडल ने जिला अस्पताल में किया सेवा अभियान, मरीजों व नवजात शिशुओं को वितरित की आवश्यक सामग्र

कटनी। गहोई एकता मंडल कटनी के तत्वावधान में शासकीय जिला अस्पताल कटनी में सेवा एवं मानवता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों तथा नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन की थालियां, टोस्ट, बिस्किट, मठा एवं मिठाई वितरित की गई। वहीं नवजात शिशुओं को कपड़े, मच्छरदानियां तथा अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई, जिससे अस्पताल में उपस्थित परिवारों को राहत मिली।

गहोई एकता मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्ग की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में शासकीय जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित समस्त चिकित्सकीय एवं गैर-चिकित्सकीय स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गहोई एकता मंडल की पदाधिकारी शिल्पी सोनी टंडन, रीता सेठिया, मनीषा कनकने, स्नेहलता सेठिया, अर्चना कनकने, उदिता चौधरी, रश्मि मसुहरा, प्रीति सुहाने, प्रियंका सेठिया, संगीता कनकने, कुमुद चौधरी, नीतू कनकने, मीता चौधरी, आभा नौगरहिया, रीना आनंद चौधरी, आरती त्रिसोलिया, रीना चौधरी एवं सारिका कनकने सहित वरिष्ठ संघ से केशव छिरोल्या, भगवानदास गुप्ता तथा नवयुवक मंडल से राहुल सुहाने, अनुराग सोनी, सृजन चौधरी एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version