Saturday, May 23, 2026
Latest:
katniLatest

महुए के पेड़ पर गिरी गाज, किसान की मौत

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के देवरी सानी गाँव में गांज की चपेट में आने से किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देवरी सानी निवासी रामजी चौधरी 28 वर्ष आज दोपहर अपने खेत में कार्य कर रहें थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली गरजने लगी।

वे बारिश से बचने एक महुए के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम