Site icon Yashbharat.com

Edible Oil Price: आयात बढ़ने से सोयाबीन तेल में बड़ी गिरावट

Khane Ka Tel Sasta: खाने का तेल और दाल पर सरकार का सुपर प्लान, ऐसे कम होगा नुकसान

इंदौर भारत का जुलाई महीने में खाद्य तेल आयात 17 लाख टन तक पहुंच गया है, क्योंकि आयातकों ने आगामी त्योहारों के लिए खरीदारी बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल को देखते हुए घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतें तीन से पांच रुपये प्रति किलो के सीमित दायरे में कारोबार करने का अनुमान है। मौसम और बाहरी बाजारों में गिरावट के कारण सीबीओटी सोया में पुन: गिरावट देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते केएलसीई में गिरावट दर्ज गई। गुरुवार को केएलसीई 91 अंक माइनस और प्रोजेक्शन 51 अंक माइनस पर कारोबार करता देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत भारतीय बाजार में खाद्य तेल बाजार के लिए बहुत सहायक नहीं है, जिससे खाद्य तेलों में गिरावट दर्ज की गई। सोयाबीन तेल इंदौर 15 रुपये घटकर 955, पाम तेल 925 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

यूक्रेन को अनाज निर्यात करने से रोकने के लिए रूस ने दानुबे नदी के पार यूक्रेन के मुख्य बंदरगाह पर हमला किया है। ओडेसा में भी रूसी हमलों के कारण अनाज भंडार में आग लग गई है। इधर, देश में सोयाबीन की आवक एक लाख 90 हजार बोरी की रही। इसमें से मध्य प्रदेश में एक लाख 10 हजार बोरी की बताई गई। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 5100, एवरेज 4850-4950, सरसों निमाड़ी 6300-6500, राइडा 4800-5150 रुपये क्विंटल के भाव रहे। मूंगफली तेल में ऊंचे दामों पर लेवाली कमजोर होने से भाव में गिरावट दर्ज की गई।

Exit mobile version