शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में जिला न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से हुए विरत, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग ने पकड़ा जोर

कटनी(YASH BHARAT.COM)। शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील आज सोमवार को प्रतिवाद दिवस मना रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ता अदालतों में उपस्थित नहीं होंगे और न्यायिक कार्य से पूर्णत: विरत रहेंगे।

Oplus_16908288

यह निर्णय मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल द्वारा लिया गया है। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल द्वारा लिए गए इस निर्णय का असर कटनी जिला न्यायालय सहित तहसील मुख्यालयों पर स्थित न्यायालयों में भी देखने का मिला। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग को लेकर अब निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। इस निर्णय को मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, हाईकोर्ट बार एडवोकेट्स एसोसिएशन सहित जिला अधिवक्ता संघ का भी समर्थन प्राप्त है। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के इस निर्णय के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने भी आज सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है। रविवार दोपहर सभी जिला अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सुरक्षा कानून लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन की रणनीति जारी रहेगी। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश जैन एवं अधिवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि आज सभी अधिवक्ता न्यायालयों में उपस्थित नहीं होंगे और न्यायालीन कार्य से विरत रहेंगे।

Exit mobile version