Site icon Yashbharat.com

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर T20 वर्ल्ड कप से किया लगभग बाहर

untitled design 2026 02 16t220149227 1771259514

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर:लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा; निसंका ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर T20 वर्ल्ड कप से किया लगभग बाहर। कल अगर जिम्बाब्वे आयरलैंड को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया की टिकट कट जाएगी।श्रीलंका ने सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच में श्रीलंका को 182 रन का टारगेट दिया। पल्लेकेले स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई।

पल्लेकेले स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 2 विकेट मिले

Exit mobile version