Site icon Yashbharat.com

सनशाइन अकादमी में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सम्मानित हुए नन्हे मेधावी छात्र 

IMG 20260217 WA0019

कटनी(YASHBHARAT.COM)। नगर निगम के सामने रायबाड़ा स्थित सनशाइन अकेडमिक के बच्चों का बिदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें नृत्य, संगीत, रैंप वॉक, फैशन शो और अन्य प्रतिभाएं शामिल थीं। इस समारोह मे तीनों ब्रांचेस की भागीदारी सराहनीय थी। कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्वलित और स्वरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें विभिन्न शीर्षक नवाज़े गए। इस आयोजन पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन और प्रिंसिपल श्रीमती सीमा दुबे, वाइस प्रिंसिपल शबनम अख्तर की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और संस्कार ही सफलता की कुंजी है और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की कामना की।

Exit mobile version