सनशाइन अकादमी रायवाडा के समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल

IMG 20240304 WA0018

कटनी। सनशाइन अकादमी रायवाडा के समर कैंप में बच्चों ने  धमाल मचाया। सनशाइन अकादमी रायवाडा कटनी में बच्चो के लिए समर कैंप का आयोजन 04 मार्च 2024 से 13 मार्च 2024 तक किया जा रहा है, जो पांच दिन तक चलेगा ।

इस कैंप में पहले दिन बच्चों का शानदार रिसपांस मिल। यहाँ कैंप २ वर्ष से ७ वर्ष तक तक के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को एक्स्पर्ट्स द्वारा फोनिक्स, ज़ुम्बा, कर्सिव राइटिंग इंप्रूवमेंट, डांस एवं फन विथ क्राफ्ट के बारे में सिखाया जा रहा है।

समर कैंप का लक्ष्य बच्चों के सीखने के कौशल में सुधार लाना है जिसमें बच्चो ने बहुत एंजॉय किया ।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमति जूही जैन व वाईस-प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर ने बच्चों को संबोधित किया और समर कैंप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को कैंप में धूम मस्ती के साथ कई नई चीज सीखने का मौका मिलाता है और छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है।

समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय है जो अमूल्य है।

उन्होंने कहा कि समय के अर्थ को समझना चाहिए और अपने अमूल्य समय को व्यर्थ करने के स्थान पर अथक परिश्रम करना चाहिए। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिक्षिकाओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सफलता से शुभारम्भ हुआ।