BJYM की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रभारियों की नई टीम तैनात; देखें पूरी सूची
नई दिल्ली, yashbharat.com। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BJYM के नए प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice Presidents):
सुश्री शगुन परिहार, विधायक (जम्मू एवं कश्मीर)
श्री निखिल मणि तिवारी (उत्तर प्रदेश)
श्री अरविंद दमानी (नागालैंड)
श्रीमती मालोथ कोमली नाइक (तेलंगाना)
श्री राज राजेंद्र सिंह (बिहार)
श्री सौमेन करफा, विधायक (पश्चिम बंगाल)
श्री भूपेंद्र नाग (छत्तीसगढ़)
राष्ट्रीय महामंत्री (National General Secretaries):
सुश्री अर्पिता अपराजिता बडजेना (ओडिशा)
श्री हर्ष वर्धन सिंह (उत्तर प्रदेश)
श्री मित्त वामशी कृष्णा (आंध्र प्रदेश)
राष्ट्रीय मंत्री व अन्य संगठनात्मक नियुक्तियां:
राष्ट्रीय मंत्री: श्री बिसवजीत खाँड (असम), श्री आशीष झाला (मध्य प्रदेश), सुश्री सयाली रघुनाथ कुलकर्णी (महाराष्ट्र), श्री हिमांशु शर्मा (राजस्थान), सरदार अरमानजोत बरार (पंजाब), श्री अमन यादव (झारखंड), श्री राहुल झा (बिहार)।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: श्री विनीत वत्स त्यागी (उत्तर प्रदेश)।
राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष: श्री देवव्रत सिंह राजावत (राजस्थान)।
कार्यालय टीम: श्री ध्रुव पंडित (गुजरात – कार्यालय प्रभारी) एवं श्री मोहित सोनी (दिल्ली – कार्यालय सह-प्रभारी)।
विभाग व प्रकोष्ठ प्रभारी:
नीति एवं शोध: सुश्री अखिला बंदम (प्रभारी – तेलंगाना); श्री रंगम त्रिवेदी (गुजरात), श्री कमल मदीशेट्टी (तेलंगाना), डॉ. रमा बल्हारा (हरियाणा) सह-प्रभारी।
मीडिया टीम: श्री हिमांशु यादव (प्रभारी – बिहार); श्रीमती शिवानी सिंह (दिल्ली), श्री अतुल ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), श्री विशु बसोया (दिल्ली) सह-प्रभारी।
सोशल मीडिया टीम: सुश्री अपूर्वा सिंह (प्रभारी – दिल्ली) एवं श्री मानवेंद्र चौहान (सह-प्रभारी – बिहार)।











