Site icon Yashbharat.com

निलंबित उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी की जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने की आवभगत, अभद्रता के बाद भड़का वकीलों का आक्रोश, माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कर की कार्रवाई की मांग

IMG 20260218 WA0049

कटनी(YASH BHARAT.COM)। नगर पालिक निगम कटनी में पदस्थ रहे विवादित उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी एक फिर विवादों में घिर गये है। शैलेन्द्र प्यासी के भ्रष्टाचरण पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने गंभीर शिकायत की थी। जिसके आधार पर शैलेन्द्र प्यासी को निलंबित की अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी थी।
सूत्रों की माने तो आज मंगलवार की दोपहर निलंबित विवादित उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी किसी कार्य से न्यायालय गया वहाँ उसने अधिवक्ता विष्णु गुप्ता से हाल नंबर 2 के बाहर गाली गलौच करते हुये मारपीट का प्रयास किया। जिससे अधिवक्ता गणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और अधिवक्ताओं की भारी भीड ने जमकर आवभगत की, किसी तरह मौके से भागा विवादित उपयंत्री आगे बढा तो अधिवक्ता
आशीष कछवाहा से लिपट गया और कालर पकडकर उनका बैंड फाड दिया। अधिवक्ताओं ने फिर उसे पकडने का प्रयास किया तो वह माननीय न्यायालय के कक्ष में जा घुसा। बताया जाता है अधिवक्ताओं ने माधवनगर थाने पहुंचकर निलंबित उपयंत्री के घटिया कृत्य की शिकायत कर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग भी की है।

Exit mobile version