कटनी। कटनी जिले की चारों विधानसभा कटनी-मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद, बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को बड़ी सौगात मिली है। विधायक श्री संजय पाठक, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेंद्र सिंह के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा क्षेत्र में सड़कों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों बजट पर प्रस्तावित किया है। इन मूलभूत सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा आमजन, किसान एवं विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। विधायक श्री संजय पाठक श्री संदीप जायसवाल श्री प्रणय पांडे श्री धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संपूर्ण मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है।
प्रस्तावित प्रमुख सड़क कार्यों की सूची
पिपरौंध–निवार–देवरी–हटाई–बड़वारा–बसाड़ी–अमाड़ी–विजयराघवगढ़–कैमोर मार्ग
लंबाई: 74.40 कि.मी.
लागत: ₹160.00 करोड़
निवार रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग
लंबाई: 0.50 कि.मी.
लागत: ₹1.25 करोड़
बड़ेरा पहुंच मार्ग
लंबाई: 1.20 कि.मी.
लागत: ₹1.20 करोड़
भमका रोज़न मार्ग
लंबाई: 3.00 कि.मी.
लागत: ₹2.25 करोड़
झिन्नापिपरिया कटरा मार्ग
लंबाई: 4.77 कि.मी.
लागत: ₹3.50 करोड़
बंधी जमुआनीकला भटूरा मार्ग
लंबाई: 3.00 कि.मी.
लागत: ₹10.00 करोड़
कोड़िया बंछी धूरी पिपरिया मार्ग
लंबाई: 5.20 कि.मी.
लागत: ₹2.80 करोड़
देवरी केवलारी मार्ग
लंबाई: 2.60 कि.मी.
लागत: ₹1.20 करोड़
सरसवाही सुरखी मार्ग
लंबाई: 2.80 कि.मी.
लागत: ₹1.50 करोड़
पड़रभटा संसापुर मार्ग
लंबाई: 1.50 कि.मी.
लागत: ₹1.00 करोड़
गोपालपुर सगांव अंतरसुम्मा सिलोड़ी मार्ग
लंबाई: 5.40 कि.मी.
लागत: ₹5.40 करोड़
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-78 से हस्तांतरित मार्ग (झुंला बस्ती)
लंबाई: 0.63 कि.मी.
लागत: ₹1.50 करोड़
बकलेहटा से खुसरा, कुडाई, रमपुरा पहुंच मार्ग
लंबाई: 12.60 कि.मी.
लागत: ₹15.29 करोड़
करही से नेगवा मुख्य मार्ग तक
लंबाई: 1.50 कि.मी.
लागत: ₹2.00 करोड़
दशरमन से सुनतरा मार्ग तक
लंबाई: 2.00 कि.मी.
लागत: ₹4.61 करोड़
ग्राम कुआं से कुठिया महगवां पहुंच मार्ग
लंबाई: 6.00 कि.मी.
लागत: ₹6.08 करोड़
झिंझरी बायपास
लंबाई: 0.70 कि.मी.
लागत: ₹2.01 करोड़
लमतरा औद्योगिक क्षेत्र से मदनपुरा पटरा मार्ग
लंबाई: 1.90 कि.मी.
लागत: ₹2.10 करोड़
बड़ेरा पहुंच मार्ग (द्वितीय चरण)
लंबाई: 2.25 कि.मी.
लागत: ₹3.39 करोड़
जिले के चारों विधायक गणों ने कहा कि इन प्रस्तावित कार्यों से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए समस्त समस्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शीघ्र स्वीकृति के साथ कार्यारम्भ करने हेतु प्रयास किये जायेंगे।
