Site icon Yashbharat.com

Drowned In River : मुनादी वाटरफॉल में 2 छात्र डूबे, पिकनिक पर गए थे

water pani nadi

water pani nadi

इंदौर Drowned In River। खुडैल थाना क्षेत्र के जंगल में बसे मुहाड़ी गांव से 500 मीटर दूर मुनादी वाटरफॉल में नहाने के लिए पूरे 2 छात्र पानी में डूब गए। घटना रविवार दोपहर की है। जब तक आसपास के ग्रामीण और SDRF की टीम वाटरफॉल के पास पहुंची, अंधेरा हो चुका था। इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया।

डीएसपी अजय वाजपेयी के अनुसार रविवार सुबह 6 दोस्त इंदौर से पिकनिक मनाने के लिए मुहाड़ी गाव में बने मुनादी फाॅल गए थे। दोपहर करीब 1 बजे 5 दोस्त नहाने के लिए अंदर खाई में उतरे। गहराई में जाते ही हसन (18) पिता दिलबर खान और नाजिम (18) पिता इलियास खान पानी में डूब गए। साथ में मौजूद दोस्त तालीम अमन व अन्य दो दोस्तों ने ग्रामीणों को सहायता के लिए बुलाया।
ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद जब कोई सफलता हाथ नहीं लगी तब ​​​​​​कम्पेल चौकी को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जब तक बचाव दल वाटरफॉल के पास आया तब तक शाम हो चुकी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। पुलिस के मुताबिक सभी छात्र थे। कुछ 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे। कुछ NIIT की तैयारी कर रहे थे।

 

 

 

Exit mobile version