Corona Updates : 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिनों से कोरोना का कोई केस नहीं, अब तक 2331 लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के अब तक कुल 15712 मरीज सामने आ चुके है। वहीं 507 लोग की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2331 लोग ठीक हुए हैं। अच्छी खबर है कि 23 राज्यों के 43 जिले में 14 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नितमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 507 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 12,974 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 2231 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं जो कुल संक्रमित मरीजों का करीब 14।19 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के लिए विशेष तौर पर 775 अस्पताल और 1389 स्वास्थ्य देखभाल केंद्र अधिकृत किए गए हैं। कोविड-19 के वैक्सीनेशन बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी को केंद्रीय समन्वय एजेंसी नियुक्त किया गया है।
वैक्सीनेशन  और दवा के परीक्षण से संबंधित विज्ञान के मोर्चे पर काम करने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यबल रविवार को गठित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया, हॉटस्पॉट्स के निषिद्ध क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) में 20 अप्रैल से किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा तीन मई तक सिनेमा हॉल, वाणिज्यिक परिसर और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
Exit mobile version