कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया

कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा, कटनी में जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजनों द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका जीवन सत्य, साहस और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिससे करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।

एड. अमित शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी जी की जननायक छवि और आम जनता के हितों के लिए किया जा रहा संघर्ष देश में सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव अजय जैसवानी दिग्विजय सिंह संजय गुप्ता श्याम यादव जितेंद्र बड़गैया रमेश अहिरवार विनोद अहिरवार इकलाख अहमद हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे।

Exit mobile version