Site icon Yashbharat.com

बसों में छात्राओं से कंडेक्टर लेता हैं ज्यादा किराया ठिर्री ग्राम में शराब की पेकारियों के कारण हो रही परेशानी थाने पहुंची महिला सरपंच सहित छात्राओं ने एसडीओपी से की शिकायत

IMG 20251216 WA0036

बसों में छात्राओं से कंडेक्टर लेता हैं ज्यादा किराया
ठिर्री ग्राम में शराब की पेकारियों के कारण हो रही परेशानी
थाने पहुंची महिला सरपंच सहित छात्राओं ने एसडीओपी से की शिकाय

कटनी-ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों से बसों से महाविद्यालय आने वाली छात्राओं से बस कंडेक्टर ज्यादा किराया लेता हैं जिसके कारण छात्र छात्राएं परेशान हैं छात्राओं के द्वारा बस का किराया कम करवाने ओर थाना प्रभारी के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को कोचिंग पढ़ाने की मांग की हैं ढीमरखेड़ा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और ठिर्री ग्राम पंचायत की महिला सरपंच छवि गौतम ने बताया की गांव में शराब की पेकारियों की कारण महिलाओं को परेशान होता पड़ता जिसे बंद करवाया जाए
एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने थाना प्रभारी को समस्या निराकरण करवाने के निर्देश दिए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि महाविद्यालय छात्राएं थाने आई थी और किराए की समस्या बताई हैं बस संचालकों से चर्चा कर व्यवस्था बनाई जाएगी छात्राओं के द्वारा कोचिंग के संबंध में भी मांग की गई है समय-समय पर बच्चों को शिक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी ठिर्री ग्राम में अवैध पेकारी की शिकायत प्राप्त हुई है जिसे जल्द से जल्द बंद करवाया जाएगा

Exit mobile version