Site icon Yashbharat.com

हाई स्कूल बड़ागांव NO1 में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के साथ शिक्षकों ने की साफ सफाई

Screenshot 20260108 181625 WhatsApp

कटनी। विगत दिवस शासकीय हाई स्कूल, बड़ागांव नम्बर 1 में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 55 सदस्यीय दल ने विद्यालय परिसर, तालाब की साफ-सफाई तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत अभियान एवं हरित कोर योजना के तहत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मधु कपूर एवं ईको क्लब प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें श्री गौरव शंकर पांडेय, श्री संजीत गर्ग, श्रीमती रीति द्विवेदी, श्री पतिराम कुशवाह तथा श्री विजय अहिरवार सर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Exit mobile version